CG में चोर दंपती गिरफ्तार: नागपुर से रायपुर चोरी करने आए पति-पत्नी… चुराई हुई गाड़ियां बेचने की फिराक में थे… पुलिस ने पकड़ा, 8 बाइक और एक ई-रिक्शा जब्त

CG में चोर दंपती गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये पति-पत्नी चोरी करते थे। दोनों नागपुर से रायपुर शिफ्ट हुए थे। फिर अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी कर बेचने की फिराक में थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह मामला आजाद चौक पुलिस थाने का है।

मिली जानकारी के मुताबिक आजाद चौक पुलिस इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं की जांच में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध पति-पत्नी कुछ गाड़ियों को बेचने की फिराक में हैं। SSP प्रशांत अग्रवाल के निर्देश और ASP जयप्रकाश बढ़ई और CSP मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में आजाद चौक पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की।

आरोपी दंपती को भेजा गया जेल

आरोपियों में 20 साल का अनमोल जनबन्धु और उसकी पत्नी 20 साल की गीता जनबन्धु है। वे मूल रूप से नागपुर के रहने वाले हैं। कुछ दिनों से वे रायपुर के खमतराई में छठ तालाब के पास रह रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 8 दोपहिया और एक ई-रिक्शा शहर के अलग-अलग इलाकों से चोरी की है। पुलिस ने सभी गाड़ियों को बरामद कर लिया है। आरोपी दंपती को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...