भिलाई में दो लोगों की ट्रैन से कटकर मौत: एक युवक ने इस वजह से परेशान होकर की आत्महत्या, सिर धड़ से हुआ अलग… दूसरे हादसे में ट्रैन की चपेट में आया बुजुर्ग

भिलाई। भिलाई में ट्रैन से कटकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। शनिवार को खुर्सीपार क्षेत्र में रेल पटरी के पास एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, युवक ने कर्ज की बोझ से परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दूसरी घटना एक बुजुर्ग के साथ हुई। दरहसल बुर्जुर्ग व्यक्ति नमाज पढ़ कर घर लौट रहा था। पटरी पार करते वक्त बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रैन से काटने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्ट मोर्टेम कर परिजनों को सौंप दिया है।

खुर्सीपार में सुसाइड मामले में मृत्य युवक की पहचान मनबोध सोना के रूप में हुई है। वो शास्त्री नगर बाबा बालक नाथ मंदिर जोन दो खुर्सीपार में रहता था। बताया जा रहा है कि वो बीएसपी में ठेकेदारी करता था। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। अधिक कर्ज होने से वो काफी परेशान था। इसी के चलते उसने खुर्सीपार के पास से गुजर रही रेलवे ट्रैक के पास जाकर ट्रेन के सामने लेट कर खुदकुशी कर ली। ट्रेन ऊपर से गुजरने से उसका धड़ और सिर दोनों अलग हो गए।

ट्रैन से कटकर हादसे का शिकार होने वाले बुजुर्ग की पहचान फरीद नगर सुपेला निवासी मो. नसरुद्दीन मुला उम्र 62 साल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मो. नसरुद्दीन शनिवार शाम नमाज पढ़ने पटरी पार कर कर मस्जिद गए थे। वो नमाज अदा करके घर लौट रहे थे। जब वो रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, उसी दौरान अचानक एक ट्रेन आ गई। नसरुद्दीन संभल नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में तरीन से कटकर उनकी भी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...