बिहार में सुबह CM ने दिया इस्तीफा… शाम को BJP के साथ गठबंधन कर बनाई नई सरकार; नितीश कुमार ने 9वीं बार CM पद की ली शपथ… भाजपा के दो डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत ये 8 बने मंत्री

पटना। बिहार में नितीश कुमार की राजनीती सभी के समझ के परे है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज सुबह ही CM पद से इस्तीफा दिया और उन्होंने RJD के साथ गठबंधन सरकार समाप्त कर दी। इसके बाद नितीश की JDU ने BJP के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाने का राजयपाल के सामने प्रस्ताव पेश किया। आज शाम पांच बजे हुए समारोह में नितीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और भाजपा के दो उप मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं।

नितीश कुमार ने ली 9वीं बार CM पद की शपथ
इसी तरह नीतीश कुमार ने 9वीं बार CM पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार के साथ भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी शपथ ग्रहण किया है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया है। वहीं डॉ. प्रेम कुमार (बीजेपी), विजय कुमार चौधरी (जेडीयू), बिजेंद्र प्रसाद यादव (जेडीयू), श्रवण कुमार (जेडीयू) संतोष कुमार सुमन (हम), सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया।

डिप्टी CM विजय सिन्हा के बारे में जानिए?
भाजपा नेता एवं भूमिहार समुदाय से आने वाले विजय सिन्हा जाने माने चेहरे है। महागठबंधन से पहले बिहार में जब NDA की सरकार थी तो उस दौरान विजय सिन्हा को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया थ। नीतीश कुमार के NDA से गठबंधन तोड़ने के बाद विजय सिन्हा को विधानसभा अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। अब उन्हें डिप्टी CM की जिम्मेदारी दी गई है।

डिप्टी CM सम्राट चौधरी के बारे में जानिए?
बीजेपी ने बिहार में सम्राट चौधरी को पिछले साल ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं। उनका जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में हुआ था। सम्राट चौधरी शकुनी चौधरी के पुत्र हैं। शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले सम्राट चौधरी बिहार विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रहे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी: व्यापम ने निकाली भर्ती, 8वीं...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के तहत कुल 25 पद भरे जाएंगे....

CG में डिजिटल अरेस्ट के शिकार हुए CRPF अधिकारी,...

अंबिकापुर। जिले में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. अबकी बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने फ्रॉड कॉल के चक्कर में आकर 22...

शाही शादी में रायपुर की ED टीम का छापा,...

भिलाई। जयपुर के कूकस इलाके के फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में एक शाही शादी में रायपुर ईडी की टीम ने छापा मारा। बताया...

बस्तर में भारी बारिश से भू-स्खलन, कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन...

जगदलपुर। बस्तर में कोरापुट-किरंदुल रेल लाइन पर भारी बारिश की वजह से लैंड स्लाइड हुआ है। ट्रैक किनारे स्थित मिट्टी और चट्टान कटकर ट्रैक...