विधायक देवेंद्र यादव की जान को खतरा: निकल गई सुपारी…! षड्यंत्र का खुलासा इंस्टाग्राम पर, दुर्ग पुलिस को कंप्लेन, तत्काल कार्रवाई की मांग

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के नाम पर सुपारी निकल गई है। यानि कि विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है। उन्हें जान से मारने की बड़ी साजिश हो रही है। इसका खुलासा सोमवार को हुआ। जब सीएसपी दफ्तर में एक कंप्लेन पहुंचा। जिसमें बताया गया कि विधायक देवेंद्र को जान से मारने की साजिश इंस्टाग्राम पर हुई है। शिकायत में बताया गया है कि, इंस्टाग्राम में अंकित नामक युवक ने मैसेज कर बताया कि शुभम नामक युवक आपका नाम की हत्या की सुपारी उसे देना चाहता है। वह काफी डर गया और इस मामले की जानकारी उन्हें इंस्टाग्राम में वॉइस मैसेज के रूप में दी इंस्टाग्राम में उन्होंने वॉइस मैसेज में बताया कि वह पावर हाउस स्टेशन में शुभम से मिला शुभम ने उसे ₹500 भी दिए। साथ ही वहां की पुलिस वालों को भी दारू की बोतल दी और उन्होंने और शुभम ने अंकित से कहा कि ₹200000 ले लो और और देवेंद्र यादव की फोटो दिखाकर उसकी हत्या करने की बात कही। सारी बातों के दस्तावेज एवं वॉइस रिकॉर्डिंग एसपी कार्यालय में दे दी गई है एवं आगे की कार्रवाई के लिए निवेदन किया गया है। आपत्तिजनक वीडियो के मामले में भी FIR के लिए किया आवेदन। चुनाव के वक्त विधायक देवेंद्र यादव के नाम से आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया जा रहा था इस मामले में पहले भी शिकायत हो चुकी है उसकी फोरेंसिक रिपोर्ट भी आ चुकी है उक्त मामले में भी दोषियों के ऊपर FIR के लिए आवेदन दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...