संस्कारधानी के वार्डो में रक्तदान शिविर का आयोजन: लखोली के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर डोनेट किया ब्लड…. पार्षद भी रही मौजूद

राजनांदगाव। नगर के लखोली वार्ड में रक्तदान शिविर का आयोजन बड़ी ही उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमे लखोली के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया। जीवन प्रवाह रक्तदान संस्था के तत्वाधान में रक्तदान अमृत महोत्सव बिलासा ब्लड सेंटर के द्वारा रक्तदान का जनहित कार्य हुआ। जिसमें 31 यूनिट रक्त संचय किया गया। यह आयोजन का हर गरीब परिवारों के मरीजों को रक्त की अवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से किया गया हैं। बिलासा ब्लड सेंटर से आये हुए डाक्टर जीतेन्द्र कुमार साहू, संजीव प्रधान, हिमानी साहू, दिव्या वर्मा का पूर्ण सहयोग से सफल हुआ।

इस आयोजन का शुभारंभ लखोली वार्ड क्र. 33 के पार्षद दुलारी बाई साहू के आशीर्वाद से हुआ तथा सफल बनाने में लखोली के जीवन प्रवाह रक्तदान संस्था के युवाओं का भरपूर योगदान रहा हैं। संस्थान के वरिष्ठ युवा देव कुमार साहू, पवन साहू, दिनु साहू, प्रवीण बघेल, लाला वैष्णव, वासु साहू, कुलेश्वर साहू, कमल साहू, सोनू खान, प्रमोद साहू, टिंकू, सुशील, पिंटू, दुषियंत वर्मा, देवा, नकेश एवं समस्त युवा अपनी अहम् सहयोग प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग के अध्यक्ष पद पर बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल की नियुक्ति की है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने...