CG – शिक्षक गिरफ्तार: छात्राओं से में छेड़छाड़ करता था सरकारी स्कूल का शिक्षक… शिकायत के बाद पुलिस ने भेजा जेल… कइयों को कारण बताओ नोटिस जारी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक का नाम कैलाश कुमार साहू है, जो बालोद के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ है।

शिक्षक के खिलाफ गुरूर थाने में धारा 354, 354 (क), 354 (ग), पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पालकों के आवेदन के आधार पर अपराध दर्ज करने के बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर देर शाम में कोर्ट में पेश किया गया।

प्रथम दृष्टया जांच के बाद शिक्षक को दोषी पाए जाने पर लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर की ओर से आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा चुका है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी गुरूर निर्धारित किया गया था। साथ ही उक्त स्कूल के व्याख्याता एनके साहू, राधारमण वारदे, बसंत कुमार हिरवानी और पवन रेखा मरकाम को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...