छत्तीसगढ़ में IPS राजेश मिश्रा को मिली संविदा नियुक्ति… रिटायरमेंट के बाद बनाए गए PHQ के OSD; आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में IPS राजेश मिश्रा को राज्‍य सरकार ने रिटायरमेंट के बाद अब संविदा नियुक्ति दी हैं। आपको बता दें, डीजी रैंक के मिश्रा एक दिन पहले ही रिटायर हुए हैं। इसके साथ ही संविदा नियुक्ति पाने वाले मिश्रा डीजी रैंक के तीसरे अफसर हैं। इनसे पहले डीएम अवस्‍थी और संजय पिल्‍ले संविदा पर काम कर रहे हैं। राजेश मिश्रा 1990 बैच के आईपीएस अफसर हैं। बिलासपुर IG रहने के बाद छत्तीसगढ़ में उन्हें कोई खास पोस्टिंग नहीं मिली है। हालांकि, तीन साल वे सेंट्रल डेपुटेशन पर वे CRPF में भी रहे। 2022 में वे दिल्ली से लौटे। राज्य सरकार ने उन्हें DG का प्रमोशन तो दे दिया मगर कामकाज के मामले में उन्हें हांसिये पर ही रखा गया। सीनियर ADG होने के बाद भी फॉरेंसिक साइंस में वे पिछले डेढ़ साल से समय गुजार रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...

सोलर प्लांट में काम बंद कराने की धमकी, पिस्टल...

दुर्ग। रायपुर के ग्राम गुढ़ीयारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरोपी को...