भिलाई में “भोले बाबा की बारात” के 16वें साल भव्य होगा आयोजन: विभिन्न राज्यों के 150 से ज्यादा झांकी, भजन सम्राट दुकालू यादव देंगे संगीतमय भजन की प्रस्तुति… बोल बम कल्याण एवं सेवा समिति की बैठक संपन्न

भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार में आज हनुमान चालीसा प्रारम्भ कर बोल बम कल्याण एवं सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें प्रमुख पदाधिकारी, महिलाएं शामिल हुए। इस बैठक में भोले बाबा की बारात की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। समिति इस बार कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बहुत कुछ खास करने वाली है। भिलाई में भोले बाबा की बारात का ये 16वां साल है। बैठक में इस बारे में भी चर्चा हुई कि किस प्रकार वार्ड के हर एक व्यक्ति तक बाबा की बारात का कार्ड पहुंचाया जाएगा। बैठक में इस बात पर ध्यान दिया गया कि अन्य प्रदेशों की भी मशहूर झांकियां को बाबा की बारात में शामिल किया जाए।

समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, इस बार भी बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की बारात 8 फरवरी को इंदिरा नगर हथखोज से बाबा की भव्य बारात निकाली जाएगी। बारात में भजन सम्राट दुकालू यादव द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। इस बार बाबा की बारात में छह प्रदेशों की विशाल झांकियां भी देखने को मिलेगी। भगवान भोलेनाथ को दूल्हे के रूप में जनमानस दर्शन प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा समुद्र मंथन करने की झांकी, लक्ष्मण जी की मूर्छित झांकी भी शामिल रहेगी। आंध्रप्रदेश के दल के 51 सदस्यों द्वारा बाबा भोलेनाथ के कोया नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

भोले बाबा की बारात में ये रहेगा खास…

  • बाबा भोलेनाथ की नीलकंठ स्वरूप की झांकी
  • देव-दानव, नर-नारी, रिछ वानर की झांकी
  • राजस्थान के कलाकारों की रंगारंग आतिशबाजी
  • देश के अलग-अलग जिलों के 161 झांकियां जिसमें राउत नाचा, पंथी नाचा सुआ गीत अन्य यूपी के अखाड़ा प्रमुख रहेगा
  • छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के कल्चर को भी झांकियां द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा
  • राम रावण, विभीषण, अंगद, नंदी बाबा की भी झांकी नजर आएगी

बैठक में मुख्य रूप से मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, विजेंद्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, विनोद गुप्ता, प्रकाश सिंह, संतोष चौहान, गौरव, यशवंत यादव, विनय मानिकपुरी, प्रदीप सोनी, प्रभा कुशवाहा, मंजू मिश्रा, लक्ष्मी, पुष्पा सिंह, विजयंती कौर, सरस्वती साहू, ईश्वरी चंद्राकर, माया मानिकपुरी, सुशीला समेत  अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को...

दुर्ग। जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पाटन की अपर सत्र न्यायालय ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला...

कार चढ़ाकर युवक की हत्या, फरार आरोपी भरत मंगनानी...

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध में युवक की कार से कुचलकर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी भरत मंगनानी...

डिजिटल रंगदारी का भंडाफोड़: Bhilai TiMES के इंस्टाग्राम पेज...

दुर्ग/सुपेला। भिलाई के लोकप्रिय न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज को निशाना बनाकर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजने और उसे हटाने के...

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...