दुर्ग के नए SP होंगे जितेंद्र…गर्ग होंगे दुर्ग के प्रभारी IG, कड़क IPS अमरेश मिश्रा को बनाया रायपुर रेंज IG, शशिमोहन सिंह होंगे जशपुर पुलिस कप्तान, कई जिलों के SP बदले गए, आधी रात जारी हुई सूची,

रायपुर-भिलाई। जिस सूची का इंतजार था, वो सूची आधी रात को आई। हम बात कर रहे हैं IPS तबादला सूची का। जिसे राज्य सरकार ने आधी रात जारी कर दिया है। इस सूची में कई सीनियर आईपीएस अफसर भी हैं, जिनकी जिम्मेदारी बदल दी गई गई है। वहीं जंगल से मैदानी इलाके और मैदानी इलाके से जंगल भी अफसरों को भेजा गया है। तेज तर्रार आईपीएस अफसरों को बड़े जिलों की कमान सौंपी गई है। दुर्ग के नए एसपी जितेंद्र शुक्ला होंगे। वहीं दुर्ग के मौजूदा एसएसपी रामगोपाल गर्ग को दुर्ग रेंज का प्रभारी आईजी बनाया गया है। कड़क आईपीएस अमरेश कुमार मिश्रा को रायपुर रेंज आईजी बनाया गया है। लंबे समय से जंगल में तैनात कड़क अफसर आईपीएस शशिमोहन सिंह को जशपुर जिले की कमान सौंपी गई है। उन्हें पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार संजीव शुक्ला को बिलासपुर रेंज आईजी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...