भिलाई में कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में MCC ने मारी बाजी: मेडिकल क्रिकेट क्लब ने खिताब जीता… अविनाश बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

भिलाई। भिलाई में स्वर्गीय विद्या रत्न भसीन स्मृति रात्रि कालीन कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीत खिताब अपने नाम किया। शांति नगर दशहरा मैदान में मेडिकल क्रिकेट क्लब एवं एबीस राजनांदगांव गांव के मध्य फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर मेडिकल क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित आठ ओवरों में नितिन जोशी के 62 रनों की बदौलत मेडिकल क्रिकेट क्लब 93 रन का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एबीस की टीम नेकुलेश्वर के 11 दुर्गेश के 14 व अविनाश के 20 चरणों की बदौलत 81 रन ही बना पाई। मेडिकल क्रिकेट क्लब की तरफ से डॉक्टर उदय तिवारी ने एक विकेट अविनाश ने दो विकेट लिया। अविनाश के हरफनमौला प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश वर्मा अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भिलाई, भोजराज सिन्हा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भिलाई, संतोष मौर्य पार्षद, स्मिता दोड़के पार्षद, छोटेलाल चौधरी, पवित्र सिंह द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई। इसकी जानकारी आयोजन समिति के ललित मोहन ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: बाइक-स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत तीन...

कवर्धा। कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर...

राज्य खेल पुरस्कार 2026 : चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम...

रायपुर। राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण 2026 के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने चयनित खिलाड़ियों की अंतरिम सूची जारी कर दी है। विभाग...

पत्नी घर छोड़कर भागी तो कर दी पड़ोसी की...

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र के पेंड्रा गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज...

नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ FIR, सीएमओ को धमकी...

अभनपुर। नगर पालिका अभनपुर के सीएमओ की शिकायत पर कांग्रेस नपा अध्यक्ष उतरसेन गहिवारे के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा...