छत्तीसगढ़ में राज्य शासन ने फिर से IAS अधिकारी को दी परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी: IAS एस प्रकाश को TC का अतरिक्त प्रभार… आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने परिवहन आयुक्त की पोस्टिंग कर दी है। फिर से इस पद की जिम्मेदारी IAS को दी है। राज्य शासन ने एस प्रकाश को परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। एस प्रकाश के पास संसदीय कार्य विभाग और परिवहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है। समाज कल्याण विभाग के आयुक्त होने के जिम्मा भी इन्हीं के पास है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

गौरतलब है कि, इससे पहले परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी IPS दीपांशु काबरा संभाल रहे थे। छत्तीसगढ़ में IAS को ही ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया जाता था। मगर पिछली सरकार ने IPS दीपांशु काबरा को यह दायित्व दिया था। लेकिन आज सरकार ने 2005 बैच के IAS एस प्रकाश को परिवहन आयुक्त बनाया है। कांग्रेस सरकार बदले जाने के बाद दीपांशु काबरा को उनके पद से हटा दिया गया था। एस प्रकाश 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वो इससे पहले कोरिया जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं।

देखिए आदेश कॉपी :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...