छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: दुर्ग और रायपुर में बारिश के बाद निकली धूप, कल कई जगह गिरे ओले… मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी; देखिये Video

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। रायपुर और बिलासपुर में गरज-चमक के साथ सुबह-सुबह जोरदार बारिश हुई। वहीं दुर्ग में भी हलकी बारिश हुई है। इसके थोड़ी देर बाद बारिश बंद हो गई और धूप निकल आई। रविवार को प्रदेश में कई जगह ओले भी गिरे। सरगुजा संभाग में भी तेज बारिश और ओला गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर,रायगढ़, मुंगेली, कोरबा जिले में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। रविवार शाम को कई इलाकों में अचानक से मौसम ने करवट ली है। गरज और चमक के साथ सरगुजा संभाग और बलोदा बाजार में ओले गिरे हैं। करीब आधे घंटे हुई ओलावृष्टि और बारिश ने जहां फसलों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं इससे लगे इलाकों में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आने के कारण विंड कांफ्रेस जोन है। विपरीत दिशा से आ रही हवाओं के कारण प्रदेश के विंड कनवरजेंस जोन बिलासपुर के आस पास बना है। इस वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है।

देखिये वीडियो :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...

​भारत का विजन 2047 और हमारे नौजवान : “परवाज...

नई दिल्ली। किसी राष्ट्र के जीवन में एक सदी बहुत लंबी अवधि नहीं होती, फिर भी यह प्रगति और परिवर्तन को मापने के लिए...

दुर्ग में बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत : गर्लफ्रेंड के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शराब पार्टी के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। अंजोरा चौकी...

मोटर दुर्घटना दावा मामले में कोर्ट सख्त, 13.14 लाख...

गरियाबंद। मोटर दुर्घटना दावा मामले में गरियाबंद की अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अदालत ने बकाया मुआवजा राशि की वसूली को लेकर सख्त रुख...