भिलाई निगम क्षेत्र के सभी खुले चेम्बर ढकेगा कारपोरेशन… आयुक्त ने सभी जोन आयुक्त को सुबह-सुबह क्षेत्रों में भ्रमण करने कहा, नेहरू नगर गुरूनानक सरोवर की सफाई करने के भी निर्देश

भिलाई। भिलाई शहर में जल्द ही निगम क्षेत्र के खुले गटर-नाली के चेम्बर ढके जाएंगे। जनसुविधा के छोटे-छोटे कार्यो की पहचान कर उसे हल करने निर्देश भिलाई निगम आयुक्त ने सभी जोन आयुक्तों को दिये है। जोन आयुक्त सुबह 6 बजे क्षेत्र भ्रमण कर तालाबों की सफाई, जल वाहनी में हुए लिकेज का संधारण, हैण्ड पम्प एवं पावर पम्प की जाॅच कर संधारण तथा सफाई व्यवस्था का नियमित मानिटरिंग कर रहे है।

भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने समीक्षा बैठक में जोन आयुक्तों को अपने प्रभार क्षेत्र का सुबह भ्रमण कर जनता को सीधे प्रभावित करने वाले कार्य सफाई, पेयजल के साथ खुले चेम्बर की गणना कर ढ़कने को कहा था, इसी कड़ी में सभी जोन आयुक्त प्रातः 6 बजे जोन क्षेत्र का भ्रमण कर रहे है। जोन-1 नेहरू नगर क्षेत्र के गुरूनानक सरोवर की जाॅच कर जोन आयुक्त ने तालाब की सफाई के निर्देश दिये है, जोन के टीम द्वारा शहर के सड़क किनारे तथा डिवाइडर पोल में लगाये गये बेतरतीब बेनर पोस्टर को हटाया गया ताकि शहर सुन्दर दिखे इसी प्रकार जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में जोन आयुक्त ने वार्ड 22 ढोर तालाब जो जल कुम्भी से अटा पड़ा था उसे जन सहयोग से सफाई करवाया है।

वार्ड 21 में महिनों से जाम नाली जो पुराने कपड़ा, बोरी से जाम था उसे 2 घण्टे की मशक्कत के बाद एक किलो मीटर नाली की साफ करवाया गया। वार्ड 29 में नाली के उपर स्लेब डाल कर 20 दुकान एवं घर बना रखे थे, जिसे जन सहयोग से हटाकर नाली की गहराई से सफाई करवाया गया है तथा खुले चेम्बर को ढ़कने के लिए सीमेंट का स्लेब ढ़क्कन तैयार करवाकर जोन क्षेत्र के 755 खुले चेम्बर को ढ़का जा रहा है। पावर हाउस के व्यस्तम क्षेत्र रेल्वे स्टेशन के आस पास का जोन-3 के द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाया गया है। जोन आयुक्त खिरोद्र भोई, येशा लहरे, अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण कर पेयजल पाईप लाईन का लिकेज की जाॅच कर संधारण करवाया जा रहा है। ताकि गरमी के दिनो मे पानी का अपव्यय बचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...