PM आवास योजना के तहत रिसाली निगम क्षेत्र के 19 हितग्राहियों को मिला खुद का आवास… सीनियर सिटीजन को ग्राउंड फ्लोर का मकान किया गया आवंटित, अभी भी कर सकते है आवेदन… पढ़िए

रिसाली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिसाली निगम के 19 हितग्राहियों को खुद का आवास मिल गया है। इसमें खास बात ये रही कि, सीनियर सिटीजन को ग्राउंड फ्लोर में मकान आवंटन किया गया। लक्ष्मीनगर, प्रदिप्ती नगर व मैत्रीकुंज में बने प्रधानमंत्री आवास का आवंटन लाॅटरी निकालकर गुरुवार को किया गया। वरिष्ठ नागरिक होते आवेदन प्रस्तुत करने वाले हितग्राही को भूतल में आवास मिला। रिसाली महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में 19 हितग्राहियों को आवास आवंटन किया गया।

लॉटरी के बाद इन 19 हितग्राहियों को मिला आवास
मोर मकान मोर आस घटक के तहत नगर पालिक निगम रिसाली के लक्ष्मीनगर में बने आवास का आवंटन आयुक्त आशीष देवांगन के मार्गदर्शन में किया गया। हितग्राहियों की संख्या कम होने की वजह से 19 आवास का लाटरी निकाली गई। महापौर की अध्यक्षता में निकाली गई लाॅटरी में हितग्राहियों ने स्वयं आवास क्रमांक की पर्ची निकाली। दो हितग्राही ऐसे थे जो वरिष्ठ नागरिक और बीमार थे। उसे ग्राऊंड फ्लोर में आवास मिला। जिन्हें आवास मिला उनक नाम आशमा खातून, नवीता जैन, बीना जोशी, भारती, अंजु, गीता देव बर्मन, टिकेंद्र कुमार साहू, संतोष सिंह, विजय कुमार गुप्ता, अशोक दुबे, सूरज डे, शिव शंकर प्रसाद, शिल्पा यादव, रिंकू सिंह, कीर्ति साहू,कविता सिंह, डोमिन कुंभकर, नेहा सिसोदिया हैं।

इन आवास के लिए कर सकते है आवेदन
नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में बने आवास के लिए आम नागरिकों से आवेदन मांगे गए है। लक्ष्मी नगर में 16, प्रदिप्ती नगर में 299, व मैत्री कुंज में 113 आवास उपलब्ध है। इन आवास का लाटरी निकालना शेष है। इस अवसर पर महापौर ने रिसाली निगम में हुए आवास आवंटन के लिए हितग्राहियों को बधाई दी। प्रक्रिया में विशेष रूप से महापौर परिषद के सद्स्य अनुप डे, पार्षद सरिता देवांगन,विधि यादव, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेन्डे, निगम सचिव रोहित साहू, प्रधानमंत्री आवास के आदित्य शर्मा, राजकुमारी बघेल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...