11 लोग जिंदा जले: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोगों की चले गई जान, फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

11 लोग जिंदा जले

डेस्क। दिल्ली के अलीपुर मार्केट में एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार शाम भीषण आग लग गयी. बेहद संकरे इलाके में स्थित इस पेंट फैक्ट्री में हादसे के वक्त मजदूर काम कर रहे थे जो आग लगने के बाद बाहर नहीं निकल पाए. मरने वालों की संख्या 11 हो गयी है. आग इतनी भयानक थी कि लपटें दूर तक नज़र आ रही थीं. आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गयी.

आसपास की दुकानें और कुछ घर भी आग की चपेट में आए हैं. आशंका है कि मजदूरों के अलावा भी कुछ लोग मारे गए हैं. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा और सुबह दमकल की टीम ने सुबह में आग पर काबू पाया.

फायर ब्रिगेड की गाडियों के आने से पहले आग इतना विकराल रुप अख्तियार कर चुकी थी कि अलीपुर के बाजार से भी आग की ऊंची लपटें देखी जा रही थीं. आग के बाद धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक देखा जा सकता था. आग लगने की घटना के बाद आसपास के घरों में धुआं भरने से लोग बेहोश हो गए. पास की बिल्डिंग से 3 घायलों को भी एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया है.

फायर ब्रिगेड की 22 गाडियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 11 लोग मारे जा चुके थे. अलीपुर के साथ-साथ केशव नगर और इब्राहिमपुर में भी कई केमिकल गोदाम बने है. लेकिन इस पूरे इलाके में आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं है.

फैक्ट्री का संचालन सोनीपत के रहने वाले अखिल जैन पुत्र अशोक जैन द्वारा किया जा रहा था.एनडीआरएफ ने अग्निशमन विभाग के साथ मौके पर पहुंचकर जली हुई इमारतों में तलाशी अभियान चलाया. पेंट फैक्ट्री से कुल 11 जले हुए शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 10 पुरुष और 1 महिला शामिल हैं. शवों को बीजेआरएम अस्पताल में सुरक्षित रखा जा रहा है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में थाना अलीपुर में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

अस्पताल में भर्ती कराए गए चार लोगों में से एक पुलिस कर्मी है, जो बचाव अभियान के दौरान घायल हो गया.दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े पांच बजे कारखाने में आग लगने की सूचना मिली और इसके बाद फायर ब्रिगेड के 22 गाड़ियां मौके पर भेजी गई. घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें फैक्ट्री से भीषण आग की लपटें निकलती देखी गईं और इलाके में धुएं का गुबार छा गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजेश गनोदवाले को मिला 26वां वसुंधरा सम्मान: रमन सिंह...

भिलाई। भिलाई में आयोजित 26वें वसुंधरा सम्मान एवं वैचारिक संगोष्ठी समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेश गनोदवाले को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़...

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर पहुंची बस्तर तिरंगा यात्रा, डिप्टी...

रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एक बार फिर उसी जोश के...

स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय ने रायपुर में किया...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण...

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...