वन होम-वन ट्री कैंपेन का इंपैक्ट: अब पेड़ बन रहे 2 साल पहले लगाए पौधे…दुर्ग कलेक्टर ने 2 साल पहले लगाया था 4 फुट का पौधा, अब हो गया 12 फुट का

भिलाई। दो साल पहले वन होम वन ट्री महा अभियान के अंतर्गत दुर्ग जिले के नागरिकों ने अपने घरों में हरियाली का एक सुंदर पौधा रोपा था। आज वो पौधे बड़े हो गये हैं और घरों की शोभा बढ़ाने वाले वृक्ष बन रहे हैं।

कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज दो साल से पहले पदस्थ अधिकारियों से उनके द्वारा लगाये गये पौधों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

साथ ही अपने अनुभव भी साझा किये। कलेक्टर ने बताया कि वन होम वन ट्री महा अभियान के अंतर्गत उन्होंने दो साल पहले चंपा और चंदन का पौधा अपने बंगले में लगाया था।

जिस समय चंदन का पौधा लगाया, वो चार फुट का छोटा सा पौधा था। अब वो 12 फुट का हो गया है। पौधे को वृक्ष बनते देखना बहुत सुखद लग रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने भी अपने पौधों के बारे में जानकारी दी।

ग्रुप में फोटो शेयर किया तो अन्य अधिकारियों ने भी शेयर किये फोटोग्राफ- कलेक्टर ने अपने घर के चंदन का फोटो साझा किया।

इसके बाद अभियान में पौधा लगाने वाले अन्य अधिकारियों ने भी अपने फोटोग्राफ साझा किये। डीपीओ विपिन जैन ने दो साल पहले लगाये गये नीम के पौधे की फोटो साझा की। अपने बेटे के साथ वे नीम का पौधा लगा रहे हैं।

आज ये पौधा कई गुना बढ़ चुका है। नगर निगम भिलाई आयुक्त प्रकाश सर्वे ने दोनों अभियानों में अपने द्वारा लगाये पौधों की फोटो साझा की। उपसंचालक उद्यानिकी सुरेश ठाकुर एवं नगर निवेश अधिकारी विमल बड़गैया ने भी फोटो साझा की।

बादाम के पौधे में लग चुका फल भी- उपसंचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले इस महा अभियान में अपने बेटे के साथ बादाम का पेड़ लगाया था। इसमें फल भी आ गया है।

इसे देखकर बहुत सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि बादाम का पौधा हाइब्रिड पौधा था इसलिए उसमें तेजी से ग्रोथ हुई होगी।

अपनी हरियाली दूसरों से भी बांटिये, महा अभियान के दौरान लगाई गई पौधों की बढ़त की फोटो हमसे साझा कीजिए- दुर्ग के नागरिकों ने पिछले दोनों अभियानों में बड़ी संख्या में अपने घरों में पौधे लगाये हैं।

दुर्ग डिस्ट्रिक्ट के ट्विटर पेज पर आप हमें टैग कर सकते हैं। फेसबुक में दुर्ग पीआरओ के पेज पर भी आप इसे टैग कर सकते हैं। पिछली फोटो शेयर करने और इस बार नये पौधे लगाने की अपनी इच्छा को हमसे जरूर साझा कीजिए। इसके लिए रुवदमीवउमवदमजतमम का हैशटेग जरूर लगाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – मांस-मटन की बिक्री पर रोक: बेचते पकड़े...

Ban on sale of meat and mutton रायपुर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 12 तारीख को शहर में मांस-मटन बेचने के लिए प्रतिबंध लगाया गया...

CG – एक्शन में डिप्टी CM साव: कुम्हारी नगर...

Deputy CM Saw in action कुम्हारी। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान अपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड संधारण,...

समाधान शिविर में ग्रामवासियों का जल्द बना राशन कार्ड,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 08 अप्रैल से 31 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार...

दुर्ग में CMO सस्पेंड: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने विभागीय कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण दुर्ग जिले के भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य...

ट्रेंडिंग