भाजयुमो नेता लोकेश पांडेय अरेस्ट: मर्डर के बाद से था फरार…दुर्ग ला रही पुलिस, एक अब भी काट रहा फरारी

भिलाई। रंजीत हत्याकांड में बड़ा अपडेट है। मर्डर में नाम आने के बाद से फरार चल रहे भाजयुमो नेता व पूर्व महामंत्री लोकेश पांडेय को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

सूत्रों ने बताया है कि, पुलिस की टीम ने विशाखापट्टनम से लोकेश को पकड़ा है। एक टीम पहले से वहां है, दूसरी टीम रवाना हो रही है। वहीं आज ही प्रेस कान्फ्रेंस में एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने 6 आरोपी को खैरागढ़ से गिरफ्तार करना बताया है।

अब तक रंजीत हत्याकांड को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में में लूट , चोरी , बलात्कार , मारपीट के कई अपराधिक मामले दर्ज है। घटना में एक आरोपी अब भी फरार है।

वहीं देर शाम तक विशाखापटनम से भाजयुमों महामंत्री लोकेश को पकड़कर टीम भिलाई पहुंच रही है। लोकेश किसी के मकान में छिपा होना बताया हुआ था। घटना का खुलासा करते हुए पत्रकारवार्ता में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि 19 जून को सुभाष चौक कैम्प 1 निवासी शुभदीप सिंह ने शिकायत किया कि टिम्पू, सोना , चिंकू समेत अन्य लोग का मृतक रंजीत सिंह के साथ पुरानी रंजिश होने की वजह से गाली गलौच कर मारपीट करने लगे।

जिसका विरोध करने पर प्लान के तहत आरोपियों ने बेस बल्ला , धारदार हथियार, हाथ मुक्के से प्राणघातक हमला कर दिया। रंजीत के साथ मारपीट होता देख पीड़ित जान बचाकर भागा गया। तब तक आरोपियों ने रंजीत की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस विवेचना के लिए तीन अलग-अलग टीम खोजबीन के लिए बनाई गई थी।

जिसके तहत आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया। फूटेज में आरोपी फरार होने का दिख रहा था। आरोपियों ने छिपने रायपुर, राजनांदगांव के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

आरोपी साक्षरता चौक के पास केम्प 01 निवासी सोना उर्फ जोश अब्राहम , अमन उर्फ टिम्पू, बिसेलाल उर्फ छोटू , भूपेन्द्र साहू, इंदिरा नगर सुपेला पिंटू उर्फ प्रितम सिंह दो बाइक पर राजनांदगांव की तरफ फरार होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने घेराबंदी कर छह आरोपियों को जालबांधा खैरागढ़ से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पत्रकारवार्ता में एएसपी संजय ध्रुव, सीएसपी कौशलेन्द्र देव पटेल, टीआई सुपेला दुर्गेश शर्मा, साइबर यूनिट संतोष मिश्रा समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...