भिलाई में पुलिसकर्मी के घर चोरी: प्रधान आरक्षक के सूने मकान में चोरी… जेवरात सहित नगदी ले उड़े चोर… जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। प्रधान आरक्षक के सूने मकान में चोरी होने का मामला सामने में आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

छावनी पुलिस ने बताया कि शारदा पारा कैलाश चौक केम्प 2 भैरव बस्ती निवासी दुर्गेश कुमार भीवगडे पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर थाना बेदरे जिला बिजापुर में पदस्थ है। इनका पूरा परिवार भिलाई में रहता है। 14 जून को परिवार मकान में ताला जड़कर दूसरे मकान में सोए हुए थे। सुबह छोटे भाई महेश कुमार उठकर देखने पर मकान का ताला टूटा पड़ा मिला।

मकान के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ था। मकान के दोनो आलमारी से अज्ञात चैन 12 ग्राम, सोने की अंगुठी 2 नग, लेडिस अंगुठी 1, 7 ग्राम, सोने की बाली 2 समेत सोने के कई जेवरात पार कर दिया। इसके अलावा नगदी रकम 2500 भी गायब मिले। इसके अलावा अलग अलग देश के 4 नोट, पेन ड्राइव 1 नग, एक नीला डिजिटल कैमरा समेत चोरी हो गए है। जिसकी कीमत 85 हजार रुपए आंकी गई है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...