भाजपा पार्षदों रिसाली महापौर से की मुलाकात: पार्षद ईश्वरी साहू के खिलाफ सौंपे ज्ञापन, विवाह प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए पैसे लेने का लगा है आरोप

रिसाली। आज भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका निगम रिसाली की महापौर से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। और उनके संज्ञान में लाया की पार्षद ईश्वरी साहू ने विवाह प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए बीस रुपए ली है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के माध्यम जानकारी प्राप्त हुई है जिसकी शिकायत संभाग आयुक्त महोदय को की जा चुकी है। साथ ही भाजपा के पार्षदों ने महापौर से मांग की गई की उसे पार्षद को महापौर परिषद से हटाया जाए।


भाजपाइयों ने आगे कहा की पार्षद ईश्वरी साहू जिस विभाग की प्रभारी है उस विभाग के द्वारा चलाई जा रही छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में पैसा लेकर सत्यापित करना पाया गया जिसे पार्षद ने वीडियो में स्वयं स्वीकार करते देखा जा सकता है। इसी पर विपक्ष के पार्षदों ने महापौर से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द उस सदस्य को महापौर परिषद से त्यागपत्र ले अन्यथा यह मान लिया जाएगा कि उसके द्वारा किए गए कृत्य में आपकी मौन स्वस्कृति है और आप उसका संरक्षण कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...