दुर्ग में सवा साल के मासूम बच्चे की मौत: खेलते-खेलते कुएं में गिरा, घरवाले खोजते रहे, तैरते मिला चप्पल… परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दुर्ग। दुर्ग जिले के गिरोला गांव में कुएं में गिरकर सवा साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई है। आपको बता दें ये हादसा घर के आंगन में बने कुएं में हुआ है। बच्चे के परिजन बच्चे की तलाश कर रहे थे। उसके बाद उन्हें कुएं में पहले बच्चे की चप्पल तैरती मिली फिर इसके बाद उन्होंने कुएं में कूदकर बच्चे को खोजा तो उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा है। मृतक बच्चे का नाम प्रीतम बताया जा रहा वो घर मे सबसे छोटा था। मृतक बच्चे का परिवार ईट बनाने का काम करता है। ये मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।

बच्चे के चाचा छठी लाल पाड़े के अनुसार, उसके बड़े भाई संजीत और भाभी शोभिता के तीन बेटे हैं। तीनो बच्चे रविवार सुबह घर के पास आंगन में खेल रहे थे। वहीं पर एक कुंआ है। अचानक सवा साल का बच्चा प्रीतम कहीं दिखाई नहीं दिया। उसके भाइयों से पूछा तो वो भी कुछ जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद परिजन खोजते खोजते कुएं के पास गए तो उसमें प्रीतम का चप्पल तैर रहा था। इसके बाद परिजन कुएं में उतरे और बच्चे की तलाश की तो वहां से उसका शव निकला।

छठी लाल ने बताया कि घर के कुएं को वो लोग लोहे की जाली से ढक कर रखे हुए थे। उसी दौरान पानी भरने के लिए जाली का ढक्कन खोला, लेकिन उसे ढकना भूल गए। इसी लापरवाही के चलते प्रीतम उस जाली के पास पहुंच गया और फिसलकर नीजे गिरकर डूब गया। छठी लाल ने बताया कि उसके भाई और पूरा परिवार ईट बनाने का काम करते हैं। घर के पास ही भट्ठा लगाते हैं। घर में पुराना कुंआ है। उसी से वो लोग ईट बनाने के लिए पानी भी लेते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव...

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने...

वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम… भिलाई में...

भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा एक भव्य वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की जा...

TI Promotion: छत्तीसगढ़ में 40 से ज्यादा इंस्पेक्टर बने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने जा रहा है। राज्य सरकार ने 40 इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक...

Breaking: सुपेला संडे मार्केट में लगी भीषण आग, कई...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला स्थित सन्डे मार्केट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई है। आग की चपेट में आने...

ट्रेंडिंग