दुर्ग में फरार वारंटियों की ताबड़तोड़ धरपकड़ जारी: SP जीतेन्द्र शुक्ला के निर्देश में पुलिस चला रही खास अभियान… अब तक 175 को भेजा गया जेल

दुर्ग। दुर्ग में पुलिस कप्तान जीतेन्द्र शुक्ला द्वारा जिले में अपराधियों को पकड़ने के लिए एक खास अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पिछले एक सप्ताह में लगभग 175 फरार वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया है। दुर्ग पुलिस के SP IPS जितेंद्र शुक्ला ने साफ कहा है कि, फरार वारण्टियों की धरपकड़ लगातार जारी रहेगा। जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के थाना/चौकियों में लंबित गिरफ्तारी एवं बेमियादी वारण्टों को दृष्टिगत रखते हुये फरार वारण्टियों की अभियान चलाकर अधिक से अधिक वारण्टियों को गिरफ्तार किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में दुर्ग सिटी ASP अभिषेक झा, दुर्ग रूरल ASP अनुराग झा के मार्गदर्शन में दिनांक 10 फरवरी से 17 फरवरी तक जिले में लंबे समय से फरार वारण्टियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 175 गिरफ्तारी/बेमियादी वारण्ट तामील कराया जाकर, वारण्टियों को जेल दाखिल कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...