नहीं रहे अभिनेता ऋतुराज सिंह: 60 साल की उम्र ली अंतिम सांस, इस वजह से हुई मौत… TV सीरियल ‘अनुपमा’, ‘हिटलर दीदी’, ‘दीया और बाती हम’ जैसे शो में कर चुके है अभिनय

मुंबई। आज सुबह-सुबह टेलीफिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता ऋतुराज सिंह का कल रात इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। उनका निधार कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। इस खबर से उनके करीबियों और फैंस को झटका लगा है। अभिनेता ऋतुराज जो अग्नाशय की किसी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। आपको बता दें कि अभिनेता केवल 59 साल के थे और अपने पैनक्रियाज (पेट में स्थित एक अंग है) से जुड़ी दिक्कत से जूझ रहे थे।

आपको बता दें, ऋतुराज सिंह ‘हिटलर दीदी’, ‘दीया और बाती हम’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट और अदालत’ जैसे शो में नजर आ चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने हिट शो ‘अनुपमा’ में अभिनय किया था। उनके अच्छे दोस्त रहे अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की है और इस पर दुख का इजहार किया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमित ने कहा,”हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अग्न्याशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर कुछ हार्ट से जुड़ी दिक्कतें हुईं और उनकी मौत हो गई।”

अभिनेता संदीप सिकंद ने कहा, “खबर सुनकर मैं सदमे में हूं और दिल टूट गया है! किसी ने सुबह-सुबह मेरे एक व्हाट्सएप ग्रुप पर यह खबर पोस्ट की और तब से मैं सदमे में हूं। मैंने कहानी घर घर की में ऋतु के साथ मिलकर काम किया है, वह एकमात्र अभिनेताओं में से एक थे जिन्होंने शो में मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया था। यह कहना कि वह एक शानदार अभिनेता थे, एक साफ बात है, लेकिन एक अभिनेता से अधिक वह उन बेहतरीन इंसानों में से एक थे जिन्हें मैं जानता हूं। मैं इस खबर से सचमुच दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनकी पत्नी और बच्चों को इस नुकसान से निपटने की शक्ति मिले।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...