CG – पति-पत्नी की मौत: आपसी विवाद के चलते पति ने पहले पत्नी का दबाया गला, फिर खुद ने भी पंखे से लटककर की खुदकुशी

रायपुर। जिले के पुरानी बस्ती इलाके में एक महिला की लाश बिस्तर में लहूलुहान पड़ी मिली। उसी कमरे में पति का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के चेहरे पर रॉड से कई वार के निशान मिले हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, 40 साल के नरेश साहु ने अपनी पत्नी का पहले गला दबाया फिर रॉड मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पंखे से लटक गया। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद होते रहता था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी नरेश साहू और उसकी पत्नी मंजूषा साहू (30 साल) दोनों ही एक दूसरे शक करते थे। सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पहले अपनी पत्नी के ऊपर कंबल ढका और फिर उसका गला दबा दिया। इसके बाद वह रॉड से भी ताबड़तोड़ हमला करता रहा। फिर खुद ने फांसी लगाकर जान दे दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...