एडल्ट स्टार की मौत: अभिनेत्री ने की आत्महत्या, अपार्टमेंट में मिला शव, 36 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

डेस्क। अभिनेत्री काग्नी लिन कार्टर का निधन हो गया है। उन्होंने 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे अपने ओहियो अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। कथित तौर पर अभिनेत्री ने आत्महत्या की है। अचानक अभिनेत्री के निधन से उनकी मां सदमे में हैं। वे एडल्ट फिल्मों में अभिनय करती थीं।

मां की मदद के लिए आगे आए अभिनेत्री के दोस्त
अभिनेत्री की मौत पिछले सप्ताह हुई थी। ओहियो अपार्टमेंट से बीते गुरुवार को अभिनेता का शव मिला। पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री की मौत आत्महत्या से हुई है। काग्नी के अंतिम संस्कार के खर्चों को जुटाने के लिए एक ‘गो फंड मी’ पेज बनाया गया है। अभिनेत्री मां की सहायता के लिए उनके दोस्तों ने मिलकर यह पेज बनाया और धनराशि की मांग की।

अंतिम संस्कार के लिए धनराशि की अपील
पेज के विवरण में कहा गया कि काग्नी एक अभिनेत्री, गायिका, एक नर्तकी, प्यारी दोस्त और आज्ञाकारी बेटी थीं। वे पहली बार 2019 के नवंबर में क्लीवलैंड स्टूडियो में आई थीं। वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। बताया गया कि अभिनेत्री मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनकी मां की सहायता के लिए धनराशि दान करने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि दान की बची हुई धनराशि पशु बचाव सहायता में इस्तेमाल की जाएगी।

पोल डांसिंग का खोला था स्टूडियो
काग्नी ने 2000 के दशक के मध्य में एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कई एवीएन पुरस्कार भी जीते। 2019 में उन्होंने पोल डांसिंग की शुरुआत की। उन्होंने एडल्ट फिल्मों से दूरी बनाते हुए पोल डांसिंग अपना स्टूडियो खोलने का फैसला किया। कुछ महीनों से वे अवसाद से जूझ रही थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...