खतरे में सरकार? MLC चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद 29 विधायकों के साथ ‘गायब’ हुए कैबिनेट मंत्री, फोन भी है आउट ऑफ रीच, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) के विधान परिषण चुनावों के बाद उद्धव सरकार की मुश्किल बढ़ते दिख रही है. शिवसेना के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से दरअसल शिवसेना का संपर्क नहीं हो रहा है.

बताया जा रहा कि शिंदे ‘ऑउट ऑफ रीच’ हो गए हैं और परेशानी की बात ये है कि वो अकेले नहीं बल्कि उनके साथ शिवसेना के 29 विधायक भी हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदे गुजरात (Gujarat) के सूरत शहर में किसी होटल में रुके हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे के साथ पालघर के विधायक श्रीनिवास वनगा, अलिबाग के विधायक महेंद्र दलवी, भिवंडी ग्रामिण के विधायक शांताराम मोरे भी हैं. महाराष्ट्र में राज्य सभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव में भी BJP ने बड़ा उलटफेर करते हुए 10 में पांच सीट पर जीत हासिल की.

इस चुनाव में बड़ी बात ये रही कि शिवसेना और कांग्रेस में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे बीजेपी का पलड़ा भारी पड़ गया. बताया जा रहा है चुनावों के नतीजों और क्रॉस वोटिंग से नाखुश थे एकनाथ शिंदे.

उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक
वहीं, अब ताजा खबर ये है कि उद्धव ठाकरे ने इन सियासी हालतों को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे से जब इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ऐसी बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. नहीं तो ऑउट ऑफ रीच होने का क्या मतलब है? इसके अलावा बीजेपी नेता किरीट सौमैया ने बड़ा दावा करते हुए कहा, उद्धव ठाकरे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

ऐसा था चुनाव का हाल…
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में (Maharashtra Legislative Council) बीजेपी (BJP) के 5 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि BJP को कुल 134 वोट मिले. वहीं सत्तारूढ़ सहयोगी राकांपा (NCP), शिवसेना (Shiv Sena) के 2-2 उम्मीदवार जीते. कांग्रेस (Congress) के मात्र एक उम्मीदवार को जीत मिली.

बीजेपी की तरफ से श्रीकांत भारतीय, प्रवीण दरेकर, उमा खापरे, प्रसाद लाड और राम शिंदे ने बाजी मारी है. शिवसेना प्रत्याशी सचिन अहीर और अमश्य पड़वी, और एनसीपी के एकनाथ खडसे और रामराजे नाइक निंबालकर जीते हैं.

साफ है कि कांग्रेस और शिवसेना के वोट में सेंधमारी हुई है. एनसीपी के दोनों उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 57 वोट मिले हैं जबकि एनसीपी के खुद के पास 51 वोट थे यानी करीब 6 वोट एनसीपी को ज्यादा मिले हैं. इसमें निर्दलीय वोट होने की संभावना है. शिवसेना के पास 55 वोट हैं, लेकिन चुनाव में उनके उम्मीदवारो को 52 वोट मिले हैं. यानि शिवसेना के 3 वोटों में सेंधमारी हुई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...