World Youth Festival में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे छत्तीसगढ़ के युवा: Russia में होने वाले महोत्सव में इंडिया के डेलीगेट के रूप में पार्टिसिपेट करेंगे सिमरदीप और राजदीप… CM साय से की मुलाकात

रायपुर। वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में प्रतिभागिता कर रहे छत्तीसगढ़ के युवा सिमरदीप स्याल व राजदीप स्याल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सोमवार को विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को उन्होंने बताया कि वे दोनों आगामी 1 मार्च से 7 मार्च 2024 तक रुस के शहर सोची में आयोजित होने वाले वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में भारत के डेलीगेट के रूप में सहभागी होंगे। वे भारत से वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में शामिल हो रहे भारत 360 समूह का हिस्सा रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिमरदीप स्याल व राजदीप स्याल की वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल में सहभागिता की सराहना की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करें। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम  भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर दशहरा में आने का...

नई दिल्ली/जगदलपुर। विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन...

जब आपका पड़ोसी सुरक्षित महसूस करता है: अच्छे पड़ोस...

नई दिल्ली। एक शांत समाज बड़े-बड़े भाषणों से नहीं, बल्कि घर के बहुत करीब कुछ चीज़ों से शुरू होता है: क्या जो व्यक्ति आपके...

CG News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक निलंबित

सूरजपुर। अपनी ही स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने वाले आरोपी...

राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63...

बिलासपुर। राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर 82 लाख 63 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने...