भिलाई में टैक्स वसूलने वाली एजेंसी की बड़ी लापरवाही… निगम ने थमाया नोटिस, आखिर क्या है पूरा मामला

भिलाई। भिलाई निगम ने कर वसूली एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्रा. लिमिटेड द्वारा सत्यता जाॅच में निगम क्षेत्र के भवन का गलत दर पर गणना पाये जाने पर अनुबंध शर्त में उल्लेखित कंडिका के अनुसार 4 लाख 1 हजार 851 रूपये अधिरोपित कर एजेंसी से वसूली हेतु नोटिस जारी किया है। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने प्राप्त शिकायत के आधार पर उषा रानी दास एम.आई.जी-2 हाउसिंग बोर्ड, मंजू दुबे सी-15 विजय काम्पलेक्स, संतोष गोयल ए-1 विजय काम्पलेक्स, चंद दुबे सी-16 फल मार्केट सुभाष नगर के भवनो का सम्पत्ति कर स्व-विवरण फार्म में गणना जिस दर पर किया गया वह उस क्षेत्र के निर्धारित दर से अलग कर एजेंसी द्वारा निगम को आर्थिक क्षति पहॅुचाया जा रहा है। जिस पर आयुक्त ने विभागीय अधिकारी से उक्त 4 भवन के स्व-विवरणी का सत्यता जाॅच करवाया गया तो शिकायत सही पाया गया। जिस पर भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया नोटिस की अवधि 60 दिन पूर्ण होने पर 4 भवन मालिको से 5 गुणा शास्ति शुल्क के रूप में 8 लाख 3 हजार 7 सौ रूपय की वसूली का नोटिस दिया गया है। स्व-विवरणी में गलत गणना करने वाले कर वसूली एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्रा. लिमिटेड को अनुबंध शर्त के कंडिका क्रमांक 9.1 के अनुसार शास्ति शुल्क की राशि का 50 प्रतिशत यानि 4 लाख 1 हजार 851 रूपये अधिरोपित करते हुए वसूल किये जाने हेतु नोटिस जारी किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...

CG News : शिक्षिका ने की सुसाइड, कमरे में...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक युवा शिक्षिका का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।...

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...