29 को PM आवास के लिए लॉटरी: नगर निगम दफ्तर में होगा पूरा प्रोसेस…लॉटरी में शामिल होने ये है नियम-कायदे

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र में PM आवास योजना के तहत रजत बिल्डर्स शांति नगर कोहका में निर्मित मकानो का 29 फरवरी को लाॅटरी पद्वति से आवास आबंटन किया जाना है। योजना के तहत प्राप्त 421 आवेदनो में से 156 हितग्राही जिन्होने अपने अंशदान की राशि 10 प्रतिशत जमा किये है ऐसे हितग्राहियो को निगम के आवास शाखा द्वारा लाटरी में भाग लेने सूचना प्रेषित किया गया है। ये हितग्राही 29 फरवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य कार्यालय सुपेला निगम प्रागंण में आयोजित लाॅटरी में भाग लेकर अपनी किस्मत आजमाएगें।

आपको बता दें कि रजत बिल्डर्स में निर्मित कुल 36 आवासों का लाॅटरी निकालकर 156 लोगो में आबंटन किया जाना है। जिसमे से भूतल के 12 आवास दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिको के लिए आरक्षित होगा। जिसकी लाॅटरी प्रथम क्रम में निकाला जायेगा, इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय तल के 24 मकानो का आबंटन भी लाॅटरी से किया जायेगा।

गौरतलब है कि, भिलाई निगम के अन्य क्षेत्र में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानो के आबंटन के लिए निगम मुख्य कार्यालय कक्ष क्रमांक-16 के काउन्टर में आवेदन जमा करने का कार्य भी किया जा रहा है। किराये में निवासरत पात्र हितग्राही अपने स्वयं के मकान के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प : मां...

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर...

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़...

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के...

स्पा सेंटर की आड़ में Sex racket का भंडाफोड़,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र...