राजनांदगांव में शानदार हुआ P-4 सद्भावना क्रिकेट चैंपियनशिप: फाइनल में दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला की बल्लेबाजी की बदौलत पुलिस की टीम बनी चैंपियन…दुर्ग संभागायुक्त राठौर ने बांटे पुरस्कार

राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में P-4 सद्भावना क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में नागरिक सी को हराकर पुलिस की टीम ने पी-4 सद्भावना क्रिकेट चैम्पियनशीप का खिताब जीता।

पॉइंट्स में पढ़िए ये खबर :-

  • P-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता-2024 का हुआ भव्य समापन…
  • दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत…
  • फायनल मैच के मैन ऑफ द मैच व पुलिस टीम के कप्तान दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला की चतुराई भरी कप्तानी के चलते नागरिक इलेवन सी को एकतरफा फायनल मुकाबले में पराजित किया…
  • प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के आतिथ्य व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव गौतम, नगर निगम आयुक्त व आयोजन सचिव अभिषेक गुप्ता, एसडीएस व कोषाध्यक्ष अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी स्टेडियम समिति, खेमलाल वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र मिश्रा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष व सह सचिव सचिन अग्रहरि, अशोक पाण्डे, सौरभ मिश्रा, शंशाक तिवारी, संदीप साहू, गणेश प्रसाद शर्मा, योगेश बागड़ी, कमलेश सिमनकर, ललित भंसाली, भावेश बैद, बसंत शर्मा, संजय सिंगी, राम ठक्कर, विपिन ठाकुर एवं खेल जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
  • संभागायुक्त श्री राठौर के हाथों खिलाड़ी हुए पुरस्कृत –
    प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक सोसायटी के द्वारा आयोजित की जाने वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2024 का पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि सत्यनारायण राठौर, संभागायुक्त दुर्ग, कलेक्टर व आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने, समाजसेवी व भजन सम्राट भावेश बैद द्वारा प्रदत्त विजेता टीम को विशाल एवं आकर्षक ट्रॉफी पुलिस इलेवन राजनांदगांव को उपविजेता ट्रॉफी नागरिक इलेवन सी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जितेन्द्र शुक्ला पुलिस इलेवन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज राजेश मिश्रा पुलिस इलेवन, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नितिन गावरे प्रशासन इलेवन, प्रतियोगिता की मैन आॅफ द सीरिज दौलतराम देवांगन नागरिक इलेवन सी, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम टैक्स बार एसोसिएशन एवं प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रशासन इलेवन, प्रेस क्लब, नागरिक इलेवन ए, नागरिक इलेवन बी, न्यायालय इलेवन, डाॅक्टर इलेवन, नगर निगम की टीमों के अलावा निर्णायकों, प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले कार्यकताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन श्री भावेश बैद ने एवं आभार प्रदर्शन श्री अभिषेक गुप्ता आयुक्त एवं सचिव आयोजन समिति ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...