छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: दुर्ग संभाग समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान…. पारा भी गिरा; जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कल से मार्च माह की शुरुआत हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, दुर्ग संभाग, सरगुजा और बिलासपुर में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है। प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर में दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश जशपुर के मनोरा में 38.01 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं, मरवाही में 29.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मरवाही, बगीचा, खड़गवां, धर्मजयगढ़ , प्रतापपुर, कुनकुरी, लैलूंगा में भी 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। रायपुर में बुधवार को शाम और आज गुरुवार सुबह ठंडी हवाएं चलीं। यहां अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का पारा औसत से 1 डिग्री कम रहा । वहीं, आज दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।

सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के कारण दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर जिले में बारिश हुई। बुधवार को सरगुजा जिले में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मरवाही इलाके में मंगलवार को हुई ओलावृष्टि से गेहूं, सब्जी, मुनगा और आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं, बुधवार को भी मरवाही में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा,।वहीं, रात का पारा 14.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। बिलासपुरमें बुधवार का दिन का पारा समान्य से 3 डिग्री कम रहा। जिले में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा। वहीं, रात का पारा 18.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्वामी आत्मानंद कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोज करने के लिए दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2025 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...