पार्षद धर्मेंद्र भगत को मिली बड़ी जिम्मेदारी… श्री रामजन्मोत्सव समिति रिसाली प्रखंड के युवा शाखा के बनाये गए अध्यक्ष

भिलाई। श्री रामजन्मोत्सव समिति के संरक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय के मार्गदर्शन मे युवा शाखा के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने समिति के रिसाली प्रखंड युवा शाखा मे परिवर्तन करते हुए रिसाली के युवा पार्षद धर्मेंद्र भगत को युवा शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है। जिसमे उन्होंने पार्षद धर्मेंद्र को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही जानकारी से अवगत कराया की हर वर्ष की तरह ही राम नवमी की तैयारी शुरू की गई है। जिसके सम्बन्ध मे हर प्रखंड की बैठक ली जा रही है। इसी सम्बन्ध मे बुधवार को रिसाली प्रखंड की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पाठक, रविंद्र भगत, जिलाध्यक्ष मदन सेन, प्रभारी रिसाली प्रखंड मुकेश पाण्डेय , रिसाली प्रखंड अध्यक्ष गेन्दलाल जंघेल, मुकेश सिंह, मनोहर देवांगन, प्रदीप चौधरी, उमेश तिवारी, रामचंद्र साहू, रंगबहादुर सिंह, अजीत चौधरी, अमरजीत यादव, आकाश सिंह गीतांजलि कौशिक, मेघा कौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...