बाबू बनकर दूसरे विभागों में काम करने वाले शिक्षकों की होगी स्कूलों में वापसी… कलेक्टर ऋचा ने दुर्ग डीईओ को दिए आदेश

  • गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न शिक्षकों की मूल पदस्थापना में होगी वापसी
  • राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

दुर्ग। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को उनकी मूल पदस्थापना में वापसी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। गौरतलब है कि राज्य शासन को बहुधा यह शिकायत प्राप्त होती है कि विभाग के शिक्षक संवर्ग के कर्मचारी गैर शिक्षकीय कार्य हेतु विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में संलग्न है। गैर शिक्षकीय संलग्नीकरण से शिक्षण का कार्य प्रभावित होता है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न सभी शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल समाप्त कर उन्हें उनके मूल पदस्थापना शाला में अध्यापन कार्य हेतु कार्यमुक्त किया जाना है। यह निर्देश तत्परता से पालन किया जाएगा ताकि शिक्षा के क्षेत्र में अधिक सामर्थ्यपूर्ण और उत्तम परिणाम प्राप्त किए जा सकें। इस प्रक्रिया के अंतर्गत, संलग्नीकरण को 07 दिवस के भीतर समाप्त किया जाएगा और संलग्नीकरण से संबंधित प्रमाण पत्र 07 दिवस के भीतर संचालक, लोक शिक्षण को प्रेषित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...

म्यूल अकाउंट गैंग पर साइबर पुलिस का शिकंजा, 5...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ...

दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड BALCO कर्मी से...

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निहारिका इलाके में दिनदहाड़े नकली पुलिस बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक...