बिलासपुर में कलेक्टर अवनीश और पुलिस कप्तान रजनेश ने सड़क में दो घंटे बहाया पसीन: सड़क, चौक-चौराहों का लिया जायजा… अब यहां चलेगा बुलडोजर, ऑन द स्पॉट डिवाइडर हटाने के आदेश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने टीम के साथ कलेक्टर और पुलिस कप्तान बुधवार शाम को मैदान में उतरे। करीब दो घंटे तक शहर की प्रमुख सड़कों, चौक चौराहों और गलियों का भ्रमण कर दोनों अधिकारियों ने पसीना बहाया। इस दौरान अन्य अधिकारियों ने भी खुद को पसीना पसीना किया। इस दौरान कलेक्टर और कप्तान ने लोगों को रोका-टोका और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्था नहीं मानने वालों पर सख्त कार्रवाई का आदेश भी दिया। कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह आज यातायात व्यवस्था के साथ अव्यवस्था जायजा लेने शहर की गलियों का भ्रमण किया। यह जानते हुए भी कि आज के पहले भी कई अधिकारी बिलासपुर यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने गलियों की खाक छान चुके हैं। बावजूद इससे पूरे अमला के साथ मैदान में उतरे दोनो अधिकारियों ने दो घंटे पैदल मार्च कर पसीना बहाया।

दो घंटे भ्रमण के दौरान आलाधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था में आ रही परेशानियों और बाधाओं को नजदीक से जानने का प्रयास किया। नगर निगम समेत व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अन्य अधिकारियों को सभी बाधाओं को सख्ती के साथ हटाए जाने का निर्देश दिया। ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और सड़कों पर ठेलों, गुमटियों को लेकर जरूरी टिप्स भी दिए। कलेक्टर ने शनिचरी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही बिलासा चौक से जूना बिलासपुर मार्ग से तत्काल डिवाइडर हटाने को कहा। कलेक्टर और एसपी शाम यदुनंदननगर चौक, नया, पुराना बस स्टैण्ड, अपोलो चौक, शनिचरी बाजार, ज्वाली नाला मार्ग, जूना बिलासपुर, गांधी चौक समेत शहर के विभिन्न सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। चौक से यदुनंदननगर जाने वाले मार्ग में लगे ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के अलावा बेजा कब्जादारियों को हटाने को कहा। अपोलो चौक से अपोलो अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के अलावा लटक रहे बिजली के तारों को अण्डरग्राउण्ड करवाने की बात कही। चौक के आसपास से बेजा कब्जा हटाने भी कहा।

डिवाइडर हटाने का आदेश
कलेक्टर ने शनिचरी बाजार का भी जायजा लिया। शनिचरी बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही बिलासा चौक से जूना बिलासपुर जाने वाले मार्ग के डिवाइडर को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। शनिचरी बाजार से कोतवाली चौक, गांधी चौक होते हुए पुराना हाईकोर्ट मार्ग का पैदल सघन निरीक्षण किया।श्याम टाकीज चौक से ज्वाली पुल तक सड़क पर लगने वाले जाम से छुटरकारा दिलाने अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए ज्वाली नाले पर बनाए सड़क पर ट्रैफिक डायवर्ट करना का फरमान जारी किया। इसी प्रकार कलेक्टर ने पुराना बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर सड़क को कब्जा मुक्त कराने को कहा। अवनीश शरण ने जाम और दुर्घटना से बचने शहर के सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी, एएसपी राजेन्द्र जायसवाल समेत पुलिस और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...