छत्तीसगढ़ के इस उप जेल में कैदियों के साथ मारपीट: सेंट्रल जेल सुपरिटेंडेंट ने की जाँच… सहायक जेल अधीक्षक और 2 गॉर्डस निलंबित; जानिए क्या कुछ हुआ खुलासा?

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के उप जेल सारंगढ़ में कैदियों के साथ मार-पीट किए जाने की घटना मामला सामने आया है। इस मामले में मुख्यालय, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, छ०ग० रायपुर द्वारा खोमेश मण्डावी, अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर को घटना की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। मण्डावी द्वारा दिनांक 28.02.2024 को उप जेल सारंगढ़ पहुंचकर घटना की जांच की गई तथा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच में आए तथ्यों के आधार पर संदीप कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक, उप जेल सारंगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर उनका मुख्यालय केन्द्रीय जेल बिलासपुर रखा गया है। साथ ही अधीक्षक, केन्द्रीय जेल बिलासपुर द्वारा जांच उपरांत उप जेल सारंगढ़ के 02 प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है। अन्य संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध भी नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। निलंबित सहायक जेल अधीक्षक एवं प्रहरियों के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...