CG – किसानों का इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख को खाते में आएगी धान की अंतर राशि, CM साय ने की बड़ी घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार मोदी की एक और गारंटी जल्द पूरी करने जा रही है। किसानों का धान 3100 रुपए में खरीदने का वादा जल्द ही पूरा होने जा रहा है। इस बाबत आज जशपुर में सीएम विष्णदेव साय ने घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान कर दिया जायेगा। किसानों के खाते में लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान किये जायेंगे।

दरअसल किसान धान की अंतर राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री ने तारीख का ऐलान कर किसानों का इंतजार खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि धान की अभी खरीदी समर्थन मूल्य पर की गयी है, जबकि चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। अब करीब 900 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का राज्य सरकार 12 मार्च को भुगतान करेगी।

मुख्यमंत्री ने तामामुंडा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ किया जायेगा। इस घोषणा से जिलेवासियों को न्याय के लिए दूर तक नहीं भटकना होगा। वहीं गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...