4 मार्च को होगी बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बैठक: समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी सहित कई पदाधिकारी होंगे बैठक में शामिल

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त मोर्चा की बैठक आगामी 4 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11:00 बजे आयोजित की गई है। बैठक में समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्ष आमंत्रित हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सभी मोर्चों के प्रभारी भरतलाल वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित कर रही है। बैठक में सभी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान समस्त मोर्चों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ दी जाएंगीं, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को एवं राज्य सरकार की मोदी की गारंटी से लोगों को अवगत कराएंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर चर्चा भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रांसपोर्ट नगर की पुलिया की मरम्मत पूरी: भिलाई ट्रक...

भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट नगर की पुलिया की मरम्मत का कार्य स्वयं के संसाधनों से संपन्न किया है।...

FIR against YouTubers: 11 यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर...

नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सट्टेबाजी के ऐप को बढ़ावा देने के आरोप में 11 यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ मामला...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने PM मोदी को सौंपा बस्तर...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास...

CG – युवक की चाकू मारकर हत्या: मरते दम...

CG छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सनकी ने एक युवक की बीच सड़क पर चाकू...

ट्रेंडिंग