CG – 17 जुआरी पकड़ाएं: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने घेराबंदी कर के सटोरियों को पकड़ा… कुछ हुए फरार, 17 आये गिरफ्त में… 1 लाख नकद के साथ 6 बाइक और 10 मोबाईल जब्त

17 जुआरी पकड़ाएं

बालोद। बालोद पुलिस ने सटोरियों पर एक्शन लिया है। पुरुर क्षेत्र में घने जंगलों के बीच जुआ खेलते हुए पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुरुर पुलिस और सायबर सेल कि संयुक्त कार्रवाई मे आरोपियों से 6 मोटर सायकल, 10 मोबाइल और 1 लाख 8 हजार 30 रुपये जब्त किए हए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट 2022 3 (2) के तहत करावाई की है।

मुखबिर से पुलिस को सुचना मिली थी की जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे जिसके बाद पुरुर पुलिस और सायबर सेल की ने टीम गठित कर पुरुर थाना इलाके के ग्राम भेजा मैदानी गोरसाकट्टा के घने जंगलों में घेराबंदी कर दबिश दी जहाँ पुलिस को देखकर कुछ जुआरी भागने में कामयाब हो गये और बाकि के 17 जुआरियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। जुआ, सट्टा, अवैध शराब जैसे अवैध कार्यों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है जिससे अपराधिक कृत्य करने वालों में खौफ देखा जा रहा है।

पुलिस ने इनको पकड़ा –
सीता राम साहू पिता धीरपाल साहू उम्र 56 वर्ष ग्राम भोथली, राजूराम कुर्रे पिता छन्नू राम कुर्रे उम्र 53 ग्राम निपानी, महेन्द्र कुमार महिपाल पीता मोहन लाल महिपाल उम्र 36 ग्राम बोरगहन, अजित कुमार चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 45 वर्ष ग्राम पलारी, रामपूर्ती ग्वाल पिता गिल्लू ग्वाल उम्र 56 वर्ष लालबगीचा, दिनेश सेन पिता मदन लाल सेन उम्र 30 वर्ष सुभाष नगर वार्ड धमतरी, ढालेंद्र दास पिता रामकृष्ण दास उम्र 26 वर्ष नयापारा वार्ड धमतरी, महोम्मद ज़ुबैर पिता अब्दुल गफ़्फ़ार उम्र 32 वर्ष लालबगीचा धमतरी, टम्मन लाल मरकाम पिता पक्कू राम मरकाम उम्र 42 ग्राम परसतराई, पुरषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय मोहनलाल विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष ग्राम लोहरसी, बृजभान जोसी पिता गरीबा राम जोसी उम्र 35 वर्ष ग्राम कोड़ेवा, श्रवण कुमार जांगड़े पिता छबिलाल लाल जांगड़े उम्र 54 वर्ष ग्राम खेलुद गुण्डरदेही, सुमेंद्र कुर्रे पिता छन्नू राम कुर्रे उम्र 49 वर्ष आवासपारा निपानी, लीलेश कुमार साहू पिता सोमनाथ साहू उम्र 34 ग्राम खुंदनी गुरुर, लखन साहू पिता सुखदेव साहू उम्र 55 वर्ष ग्राम खरथूली धमतरी, आकाश जगताप पिता स्वर्गीय रविंद्र राव जगताप उम्र 30 वर्ष ग्राम लोहरसी धमतरी, केश कुमार साहू पिता तन्नू राम साहू उम्र 52 वर्ष तितूरगहन सनौद को गिरफ्तार किया गया है।

इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पुरुर सिसुपाल सिन्हा, साइबर सेल बालोद प्रभारी जोगेन्द्र साहू, रूपेशराम भगत, विश्वजीत साहू, सुधीर किस्पोट्टा, लिखन कुमार साहू, गणेश यादव, डोमेंद्र रावटे, जितेंद सिन्हा, थनेन्द्र देवांगन, डोमेंद्र रावटे, विवेक सिन्हा, संदीप यादव, किशोर साहू, सुरेश पटेल, रूपेश चौरे, छोटू सोनकर, भुनेश्वर मरकाम, रुमालाल चुरेन्द्र, विवेक साही, विपिन गुप्ता, आकाश दुबे, राहुल मनहेर, पूरन देवांगन, संदीप यादव, आकाश सोंनी सहित अन्य की भूमिका थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

IIM रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने मुख्यमंत्री विष्णु...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के निदेशक रामकुमार काकानी ने आज सौजन्य मुलाकात की और उन्हें 22 एवं...

CG ब्रेकिंग: 22 नक्सली मुठभेड़ में ढेर… दो अलग-अलग...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फर पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में...

Bijapur : मुठभेड़ में DRG का जवान शहीद, दो...

बीजापुर। दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी इलाके में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से लगातार फायरिंग जारी है।...

CG News : करंट से दो सगे भाइयों की...

बलौदाबाजार. जिले में पीएम आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण के दौरान 11 किलोवोल्ट लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो...

ट्रेंडिंग