4 मार्च को होगी बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बैठक: समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी सहित कई पदाधिकारी होंगे बैठक में शामिल

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की संयुक्त मोर्चा की बैठक आगामी 4 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11:00 बजे आयोजित की गई है। बैठक में समस्त मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला अध्यक्ष आमंत्रित हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सभी मोर्चों के प्रभारी भरतलाल वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित कर रही है। बैठक में सभी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान समस्त मोर्चों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ दी जाएंगीं, साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं को एवं राज्य सरकार की मोदी की गारंटी से लोगों को अवगत कराएंगे और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से मिलकर चर्चा भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...