कल भिलाई आ रहे है CM साय: कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, देखिये मिनट टू मिनट शेड्यूल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 मार्च को राजधानी रायपुर, भिलाई तथा राजिम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर एक बजे पहुंचकर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 2.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री साय शाम 4.40 बजे पहुना से प्रस्थान कर नवा रायपुर स्थित श्री सत्य सांई चिकित्सालय में शाम 5 बजे आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। वे शाम 6 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर राजिम पहुंचेंगे और रामोत्सव राजिम कुंभ (कल्प) कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.45 बजे राजिम से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...