CG ब्रेकिंग: AAP नेता ने बीजेपी नेता को मारी गोली… नाजुक हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती… घटना के बाद से आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

AAP नेता ने बीजेपी नेता को मारी गोली

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अमर अग्रवाल ने एक युवक के सीने में गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे तीन गोलियां लगी हैं। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जिसे गोली लगी है वो युवक भी बीजेपी कार्यकर्ता है। बीजेपी नेता का नाम गोपाल गिरी है। बताया जा रहा है आपसी विवाद के चलते ये घटना हुई है। गोलीकांड के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, आप नेता अमर अग्रवाल का किसी बात को लेकर बीजेपी नेता गोपाल गिरी से विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों के बीच में विवाद इतना बढ़ा कि अमर अग्रवाल ने गोपाल पर गोली चला दी। गोली की आवाज जैसे ही आसपास के लोगों को सुनाई दी तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी भीड़ को देखकर फरार हो गया। वहीं, लोगों ने खून से लथपथ गोपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश जारी है।

मालूम हो कि आप ने आरोपी अमर अग्रवाल को 2019 में अपना प्रत्याशी घोषित किया था। अमर ने खरसिया सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में अमर को हार का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...