CG – प्रॉपर्टी डीलर की तालाब में मिली लाश: मौके से मिला शराब की बोतल, कपड़े, बाइक और सुसाइड नोट… कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका

प्रॉपर्टी डीलर की तालाब में मिली लाश

डेस्क। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में युवक की तालाब में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें लिखा हुआ था कि, पैसे के लेन-देन को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शहर से लगे ग्राम सैदा का रहने वाला जितेंद्र दुबे (28) पिता अशोक दुबे खेती-किसानी के साथ ही वह प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वो घर से निकला था, जिसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटा। इससे परेशान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रात भर खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

जितेंद्र की लाश तालाब में मिली। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। तालाब के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी थी, जिसमें शर्ट और पैंट को लपेटकर रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

जांच के दौरान पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली तो कपड़ों की जेब से चार पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में गांव की ही महिला और दो अन्य युवकों का नाम लिखा है, जिनसे पैसे और जमीन के लेन-देन जैसी बातें लिखी है।

सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी सुसाइड नोट में लिखी बातों और आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। टीआई राजेश मिश्रा का कहना है कि संदेहियों से पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने घटनास्थल तालाब के आसपास तलाशी ली, तो बाइक के पास ही शराब की बोतल भी पड़ी मिली। पुलिस को आशंका है कि सुसाइड करने से पहले प्रॉपर्टी डीलर ने शराब पी होगी। आशंका यह भी है कि शराब में जहर मिलाया होगा या फिर नशा अधिक होने पर वह पानी में कूद गया होगा।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है या फिर उसने जहर भी पिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...