DSP शिल्पा साहू को स्टेट लेवल शूटिंग प्रतियोगिता में मिला सिल्वर मेडल: दुर्ग रेंज IG रामगोपाल गर्ग ने दी शुभकामनाएं… SI संकल्प और कांस्टेबल प्रशांत ने भी लिया था हिस्सा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस द्वारा एकलव्य शूटिंग एकेडमी रक्षित निरीक्षक केंद्र में आयोजित 3 दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता जिसमे विभिन्न जिलों के शासकीय अधिकारी / कर्मचारियों ने लगभग 130 लोगों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमे 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर पिस्टल के साथ महिलाओं के लिए भी अलग से इवेंट था।

इस राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दुर्ग रेंज पुलिस की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट (DSP) शिल्पा साहू का शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इस सम्मान के साथ, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने उन्हें बधाई दी।

शिल्पा साहू के उत्कृष्ट प्रदर्शन का गर्व महसूस करते हुए, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने उनके योगदान को सराहा और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा शूटिंग प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले अन्य शूटर को भी बधाई देकर भविष्य की शुभकामनाएं दी, जिसमें साइबर थाना से उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय एवं आरक्षक प्रशांत शुक्ला भी सम्मिलित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...