विधायक के खिलाफ FIR: अपनी ही शादी ‘भूल’ गए विधायक, रजिस्ट्रार ऑफिस में गर्लफ्रेंड करती रही इंतजार, बाद में दर्ज कराई रिपोर्ट, इधर MLA ने कहा…

पारादीप: ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक बिजय शंकर दास अपनी ही शादी में नहीं पहुंच पाए। इसको लेकर शनिवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि तिरतोल के विधायक विजय शंकर दास (30) के खिलाफ जगतसिंहपुर सदर थाने में एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

जगतसिंहपुर सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवास साहू ने बताया कि आरोपी विधायक के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 जून को जगतसिंहपुर के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में तिरतोल से विधायक बिजय शंकर दास की शादी का रजिस्ट्रेशन होना था। गर्लफ्रेंड सोमालिका तय समय पर सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंच गईं, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी न तो विधायक दास और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य वहां पहुंचा। करीब तीन घंटे इंतजार करने के बाद निराश सोमालिका को रजिस्ट्रार ऑफिस से अकेले ही लौटना पड़ा।

तीन साल से चल रहा है अफेयर
सोमलिका ने एफआईआर में दावा किया कि वह तीन साल से विधायक दास के साथ रिश्ते में थी और उन्होंने तय तारीख पर उससे शादी करने का वादा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के भाई और परिवार के अन्य सदस्य मुझे धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया और वह मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा हैं।

विधायक ने बताया अपनी ही शादी में क्यों नहीं पहुंचे ?
उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया। इसको लेकर विधायक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने महिला से शादी करने से इनकार नहीं किया है और वह 60 दिनों के भीतर शादी का पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा, ”शादी के पंजीकरण के लिए और 60 दिन बाकी हैं। इसलिए, मैं नहीं आया। मुझे उसने या किसी और ने विवाह पंजीयक के कार्यालय जाने के लिए सूचित नहीं किया।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...