भिलाई में सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत: इवनिंग वॉक में निकले ही थे कि आपस में टकरा गई दो बाइक, चपेट में आने से मौत…

भिलाई। वो रोज अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए घर से निकलते थे मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए। उस दिन उनकी जिंदगी का आखिरी वॉक था वो। शाम 7 बजे के आसपास की बात होगी। घर से निकले ही थे कि सामने दो अन्य बाइक में टक्कर हो गई। इन दोनों की चपेट में सीनियर सिटीजंस रामकृपाल साहू आ गए।

रामकृपाल भाजपा के सीनियर नेता हैं। साहू समाज के पदाधिकारी भी रहे। रामकृपाल इस हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उनकी जान जा चुकी थी।

पूरा मामला, शुक्रवार की शाम 7 बजे के आसपास की है। घटना रूआबांधा सेक्टर के क्वार्टर नम्बर-148 /ए के पास हुआ। अचानक दो बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में वरिष्ठ भाजपा नेता व रिटायर्ड बीएसपी कर्मी रामकृपाल साहू की मौत हो गई।

घटना के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें ईलाज हेतु कमलेश हिरवानी ने सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं अत्यधिक रक्त स्राव व कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण रात्रि डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि रामकृपाल साहू (70 वर्ष) पिता प्रानपति साहू भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। उनकी पुत्री अनुराधा साहू व पुत्र रवि साहू अमेरिका में तथा एक पुत्र विरेन्द्र साहू लंदन में जॉब पर है।

घटना के दिन 17 जून की सन्ध्या 7 बजे रोज की तरह रामकृपाल साहू इवनिंग वॉक पर निकले थे लेकिन अचानक रुआबान्धा में ही उनके घर के पास अचानक दो बाइक आपस में टकरा गई।

जिसकी चेपेट में रामकृपाल साहू आ गए. रामकृपाल साहू का शव मरचुरी सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई में रखा गया है। परिजनों के विदेश से आने के बाद 20 जून को पोस्टमार्टम के बाद रिसाली मुक्तिधाम में उनका अंतिम सस्कार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...