राजधानी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोक दी ट्रेन: राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद के साथ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

भिलाई। अग्निपथ योजना को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस पर सियासत भी खूब हो रही है। आज कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सेना में भर्ती की नयी ‘‘अग्निपथ योजना’’ और राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में कनॉट प्लेस के निकट शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोक दिया।

भाषा के हवाले से एनबीटी ने खबर लिखी है कि- सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रेल पटरी को खाली कराया और करीब आधे घंटे बाद ट्रेन की आवाजाही फिर से शुरू हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 16 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया । इससे पूर्व पुलिस कर्मियों ने उन्हें रेल पटरी और स्टेशन से हटाने की कोशिश भी की।

युवा कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर युवा कांग्रेस के साथियों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ रोकी ट्रेन। अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देशभर के युवाओं ने भारत बंद का आह्वान किया है। हम देश के युवाओं के साथ हैं। सरकार मनमानी करते हुए कोई भी फैसला नहीं ले सकती।’’

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार को अग्निवीर योजना को वापस लेने की जरूरत है। युवा कांग्रेस इस देश में बेरोजगार युवाओं के लिए लड़ेगी जो देश की सेवा करना चाहते हैं।’’ युवा कांग्रेस सदस्यों ने पास स्थित कनॉट प्लेस में भी विरोध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में भिलाई के रहने वाले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद भी शामिल हुए। शाहिद को भी दिल्ली पुलिस ने ट्रेन रोकने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। दोपहर से शाम तक पुलिस अपने हिरासत में रखी। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने धारा धारा-174(A) के तहत मामला बनाया।

कांग्रेस की लीगल टीम ने सभी युवा कांग्रेसियों को जमानत पर रिहा करा लिया है। आपको बता दें कि मो. शाहिद को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। वे लगातार गुजरात में पसीना बहा रहे हैं। संगठन के प्रति उनके इसी समर्पण को देखते हुए युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव के पद पर कंटिन्यू किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का निधन,...

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का सोमवार...

BJP युवा नेता मनीष पाण्डेय का MLA देवेंद्र यादव...

भिलाई नगर। भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल...