भिलाई भाजयुमो के दोनों क्रिमिनल महामंत्री की छुट्‌टी: मर्डर के आरोप में लोकेश तो हॉफ मर्डर के आरोप में बिश्वाल पर BJP संगठन ने की कार्रवाई…अब होगी दो नए महामंत्री की तलाश

भिलाई। जिलाध्यक्ष के बाद किसी की चलती है तो वो है महामंत्री…। शायद इसीलिए भिलाई में भाजयुमो के दोनों महामंत्री लोकेश पांडेय और प्रवीण बिश्वाल अपने आप को पावरफुल समझते थे। दोनों पर क्रिमिनल रिकॉर्ड दर्ज हुए। प्रवीण पर अपराधिक मामला आज नहीं, महीनों पहले दर्ज हुए। लेकिन संगठन को आज याद आया कि प्रवीण बिश्वाल पर मामला दर्ज है।

मर्डर के आरोप में लोकेश पांडेय के खिलाफ मामला पंजीबद्ध हुआ तो संगठन ने कार्रवाई करने का मन बनाया और दोनों की छुट्‌टी कर दी। इसे भाजयुमो संगठन में संयोग कहें या दुर्भाग्य, दो महामंत्री बनाए दोनों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज हुए। दोनों को पदमुक्त करते हुए सारे दायित्व से हटा दिया है।

प्रवीण बिश्वाल के खिलाफ पिछले दिनों क्लब में पुलिस जवान के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। भाजपा संगठन ने प्रवीण बिश्वाल को निकाय चुनाव में सेक्टर-4 से प्रत्याशी भी बनाया था। चुनाव के बाद जुनवानी स्थित मॉल के क्लब में मारपीट हुई थी।

पुलिस कर्मी की पीठ में चाकू से हमला किया गया था। इसमें प्रवीण बिश्वाल का नाम आया था। वहीं दो दिन पहले रंजीत सिंह हत्याकांड में दूसरे महामंत्री लोकेश पांडेय का नाम आया है। इसलिए दोनों के खिलाफ भाजयुमो संगठन की ओर से कार्रवाई की गई है।

भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी कुबेर शर्मा ने मीडिया को बताया कि, भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष वीरेंद्र साहू और भाजयुमो जिलाध्यक्ष शरद सिंह ने पार्टी के आला नेताओं से मार्गदर्शन मांगकर ये कार्रवाई की है। दोनों महामंत्री पर अपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। जो संगठन की नियमावली के सख्त खिलाफ है।

फिलहाल मर्डर केस में पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है, महामंत्री फरार है
शहर के हाईप्रोफाइल मर्डर केस में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रंजीत सिंह की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने अभी पांच आरोपियों को पकड़ा है।

इनसे पूछताछ की जा रही है। दो आरोपी अब भी फरार है। इनमें भाजयुमो के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय प्रमुख है, जिसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस का दावा है कि लोकेश का तगड़ा इनपुट मिला है। जल्द ही वह भी पकड़ा जाएगा।

रंजीत हत्याकांड मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस वारदात में 7 युवक शामिल थे। जिसमें भाजयुमो महामंत्री लोकेश पांडेय फरार है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार देर रात रंजीत सिंह हत्याकांड में फरार आरोपियों को पुलिस ने खैरागढ़ स्थित जालबांधा से पकडकर ले आई है। जिसमें सोना उर्फ जोश अब्राहम टिंपू उर्फ अमन, पिंटू गणेश्वर, भूपेन्द्र कुमार है। वहीं भाजयुमो महामंत्री लोकेश पांडेय व चिंटू अब भी फरार है।

उक्त हत्याकांड के 6 आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से पहले धमधा घूमते फिरते हुए राजनांदगांव और खैरागढ़ से जालबांधा पहुंचकर छिपे हुए थे। मोबाइल के लोकेशन से एंटी क्राइम की टीम पहुंची और दबिश देकर 5 युवकों को पकड़ लाई। पकड़े गए आरोपियों को क्राइम ब्रांच कार्यालय में सुबह से पूछताछ के लिए रखा है।

वहीं मृतक रंजीत सिंह के परिजन व समाज के लोग छावनी पुलिस थाना पहुंचकर लोकेश पांडेय की गिरफ्तारी की मांग कर एफआईआर में नाम दर्ज नहीं होने से आक्रोशित हो रहे थे। जब पुलिस ने एफआईआर की कॉपी दिखाने के बाद ही मामला शांत हुआ। रंजीत हत्याकांड में शामिल भाजयुमो महामंत्री लोकेश पाण्डेय साथियों के साथ घटना को अंजाम देने के बाद अपनी कार से गायब हो गया है।

इसके अलावा कार को छत्तीसगढ़ में ही कहीं छिपा दिया और दिल्ली के रास्ते यूपी बलिया जाने की तैयारी में है। लेकिन पुलिस को उसका लास्ट लोकेशन राजनांदगांव मिलने से उलझकर रह गई है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला है। इसके अलावा पुलिस लोकेश को पकड़ने साईबर की टीम जूटी हुई है।

लेकिन सही लोकेशन नहीं मिल पाने से लोकेश को पकड़ना अब मुश्किल हो रहा है। इस मामले में एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फ़रार की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटने का खुलासा मंगलवार को किया जाएगा।

क्या हुआ था कल…यह भी जानिए
– जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार रात तकरीबन 11.30 बजे के आसपास की है।
– बिहारी मोहल्ला पंचमुखी मंदिर के पास तालाब में वारदात को अंजाम दिया गया है।
– फिलहाल कैंप-2 में गमगीन माहौल और सनसनी है।
– इस वारदात के बाद से परिजनों में गुस्सा भी है।

क्या हुआ था रात में…
– प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया है कि, जोश इब्राहिम उर्फ सोना, टिंपू उर्फ अमन भारती, पिंटू सिंह, अपने साथियों के साथ रंजीत सिंह को इतना मारा की उसकी मौत हो गई।
– इसके बाद वह लोग रंजीत को सुपेला अस्पताल के पास फेंक कर चले गए।
– पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

– सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि, साईं नगर निवासी रंजीत सिंह (20 वर्ष) बीती देर रात 12 बजे अपने दो दोस्तों के साथ साईं नगर में मंदिर के पास बैठा था।
– इसी दौरान 5 लोग कार से वहां पहुंचे और उनके ऊपर हमला कर दिया।

– यह प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है। साथियों को हमला करता देख रंजीत के दो दोस्त वहां से भाग गए।
– इसके बाद इन लोगों ने रंजीत को पकड़ लिया। इसके बाद बेसबॉल और चाकू से इतना मारा की उसकी मौत हो गई।
– इसके बाद आरोपियों ने रंजीत के शव को गाड़ी में डाला और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के सामने फेंक कर फरार हो गए।

– छावनी पुलिस ने बताया कि, सोना उर्फ जोश इब्राहिम, टिंकू उर्फ गणेश्वर भारती, टिंकू उर्फ निखिल व दो अन्य के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है।

सभी आरोपियों का है क्रमनल रिकार्ड
– पुलिस के मुताबिक मृतक रंजीत सिंह और आरोपी सोना उर्फ जोश इब्राहिम, टिंकू उर्फ गणेश्वर भारती, टिंकू उर्फ निखिल का कई थानों में क्रिमनल रिकार्ड है।

– इन दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी।
– कुछ दिन पहले भी रंजीत को जान से मारने की धमकी दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ऑनलाइन सट्टा मामला में अपडेट: भिलाई में फर्जी बैंक...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के लिए फर्जी बैंक अकाउंट और सिम दिलवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो...

भिलाई में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ दुर्ग...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। वैशाली नगर, छावनी और खुर्सीपार में गांजा का...

भिलाई में लेडी सटोरी गिरफ्तार: 9 मोबाइल से मैंटेन...

भिलाई। अक्सर आपने सट्टा खिलाने वाले पुरुषों की गिरफ्तारी के बारे में सुना होगा पर अपने शायद ही सुना होगा की सट्टा खिलने के...

भीषण सड़क हादसे में 10 की गई जान: तेज...

भीषण सड़क हादसे में 10 की गई जान डेस्क। गुजरात के खेड़ा अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस-वे में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 10 लोगों...

ट्रेंडिंग