इंतजार हुआ खत्म: महतारी वंदन योजना की पहली किस्त आएगी इस तारीख को, CM विष्णुदेव ने बताई तारीख, 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त कब आएगी इसका सबको इंतजार था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताय की 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी होगी। इससे पहले 8 मार्च और बादमें 7 मार्च की तारीख तय हुई थी लेकिन प्रधानमंत्री का समय नहीं मिल सका। इस वजह से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।

बता दें कि, महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिलेगा। महिलाओं का खाते में पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपए डाले जाएंगे।

नई तारीख के ऐलान के साथ ही अब प्रधानमंत्री की सभा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली महिलाओं को यह राशि जारी करेंगे। राजधानी समेत जिला और ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जाएगा। इस दौरान पीएम हितग्राहियों से वर्चुअली बात भी करेंगे।

यह कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में DBT के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...