छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त PM मोदी ने की जारी: बटन दबा कर 70 लाख महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर किए 655 करोड़ रूपए… प्रधानमंत्री बोले- डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता माताओं-बहनों का कल्याण

नई दिल्ली, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की सबसे बड़ी योजना महतारी वंदन योजना के तहत PM नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के 70 लाख महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रूपए ट्रांसफर किया गया है। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त आज जारी हो गई। पीएम मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने काशी से आज अपनी माताओं-बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं। आप सबके खाते में अब हर महीने बगैर परेशानी के पैसा आता रहेगा, ये मेरा भरोसा है छत्तीसगढ़ की बीजेपी की सरकार पर। मैं गारंटी देता हूं। जब माताएं-बहने सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता माताओं-बहनों का कल्याण है। प्रदेश भर के 146 ब्लॉक मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम समेत कई नेता मौजूद हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...