छत्तीसगढ़ के 43 भाजपा नेता को मिली Y+, Y, X कैटेगरी की सुरक्षा: लगातार नक्सलियों द्वारा की जा रही है BJP नेताओं की हत्या… जिलाध्यक्ष ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा था लेटर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में कई भाजपा नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले बस्तर के 43 बीजेपी नेताओं को Y+, Y और X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। दरअसल, हाल ही में बीजापुर बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिठ्ठी लिख सुरक्षा की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि नक्सली बीजेपी नेताओं को टारगेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि, बस्तर के 43 बीजेपी नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान और कमांडो होंगे। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, और नारायणपुर जिले के नेताओं को सुरक्षा देने का आदेश जारी किया गया है। सुकमा बीजेपी जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे को सबसे हाई Y+ श्रेणी की सिक्योरिटी प्रदान की गई है।

गौरतलब है कि, बीते 15 दिनों में नक्सलियों ने बीजापुर जिले में दो बीजेपी नेताओं को मौत के घाट उतर दिया है। यही वजह है कि नेताओं ने सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ही सुरक्षा देने की गुहार लगाई। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए कहा था कि सरकार अपने नेताओं को ही सुरक्षा नहीं दे पा रही है। इसके बाद पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सुकमा जिले के 6, बीजापुर जिले के 10, दंतेवाड़ा के 17, जगदलपुर के 4, कोंडागांव के 1, कांकेर से 4 और नारायणपुर जिले के एक बीजेपी नेता को सुरक्षा देने की बात कही गई है।

देखिये किसे-किसे मिली कौनसे केटेगरी की सुरक्षा?

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...