CG – ASI सस्पेंड: अवैध शराब के प्रकरण में रिश्वत लेने के गंभीर मामले में एएसआई पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित

ASI सस्पेंड

कोरबा। कोरबा के नए SP सिद्धार्थ तिवारी ने ASI को सस्पेंड कर दिया है। बांगो थाने में पदस्थ ASI के खिलाफ अवैध शराब के मामले में कार्रवाई करने की बजाय रिश्वतखोरी करने की शिकायत हुई थी। वहीं कुछ लोगों ने सोशल मीडिया में एएसआई पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए विडियो भी वायरल किया था। मामले की जांच में सत्यता पाये जाने पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बांगो थाना में पदस्थ एएसआई सुखलाल सिदार के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में एएसआई सिदार पर अवैध शराब के प्रकरण में कानूनी कार्रवाई न करने के एवज में पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप था। इसी तरह एक दिन पहले भी एएसआई सिदार पर अवैध शराब प्रकरण में पैसा लेने के बाद भी कानूनी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में विडियों वायरल किया गया था।

खाकी को शर्मसार करने के इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल जांच का आदेश दिया गया। जांच में एएसआई पर लगे अवैध वसूली का आरोप सही पाये जाने पर एसपी ने उसे तत्काल सस्पेंड कर दिया है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक बार फिर चेताते हुए साफ किया है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही कानून को मजाक बनाने वालों को कभी भी बख्शा नही जायेगा। वहीं एसपी की इस कार्रवाई के बाद थानों में पदस्थ ऐसे पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, जिनके द्वारा अक्सर कानून का धौंस दिखाकर कानूनी कार्रवाई से बचाने के नाम पर लोगों से खुलेआम रिश्वत की मांग की जाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...